वैश्य महासम्मेलन द्वारा पारिवारिक गरबा उत्सव का भव्य आयोजन
इस बार गरबा उत्सव के रंग मीडिया पार्टनर “नवभारत” के संग
कटनी। नवरात्रि के पावन अवसर पर वैश्य महासम्मेलन द्वारा इस वर्ष भी पारिवारिक गरबा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 23 एवं 24 सितम्बर 2025 को मुहूर्त मैरिज गार्डन, आदर्श कॉलोनी, कटनी (म.प्र.) में होगा।

उत्सव की विशेषताएँ
इस पारिवारिक गरबा उत्सव में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र, उपहार तथा 5 दिन का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। आयोजन पूरी तरह सांस्कृतिक और पारिवारिक माहौल में होगा, जिसमें हर वर्ग के लोग शामिल होकर नवरात्रि की उमंग और उल्लास का आनंद उठा सकेंगे।
गरबा प्रशिक्षण शिविर
प्रतिभागियों के लिए विशेष गरबा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 16 से 20 सितम्बर 2025 तक किया जाएगा।
⏰ प्रशिक्षण समय :
दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक शाम 5:00 बजे से रात 7:00 बजे तक📍 स्थान : जालपा देवी मंदिर के पास, यादव कंपाउंड सेकंड फ्लोर, कटनी
ध्यान रहे कि समूह नृत्य-गरबा प्रतियोगिता में केवल वही प्रतिभागी हिस्सा ले पाएंगे जिन्होंने इस प्रशिक्षण में भाग लिया होगा।

पंजीयन एवं शुल्क
उत्सव में शामिल होने के लिए प्रवेश शुल्क ₹300/- रखा गया है। आयोजक मंडल ने बताया कि सीमित सीटें होने के कारण इच्छुक प्रतिभागी शीघ्र पंजीयन कराएँ।
आयोजक मंडल के विचार
आयोजन समिति ने बताया कि “इस गरबा उत्सव का उद्देश्य समाज के परिवारों को एक साथ जोड़ना और नवरात्रि के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व को सहेजना है। कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं और महिलाओं के लिए अलग-अलग आकर्षक प्रस्तुतियाँ होंगी। साथ ही प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप स्मृति-चिह्न और उपहार भी दिए जाएंगे।”अधिक जानकारी एवं पंजीयन हेतु संपर्क करें – रजत जैन : 7999398089, दीपाली गुप्ता : 6261618868, हितेश बिलैया : 9926986793,अंशुल बहरे : 9826943351 यह आयोजन शहर में सांस्कृतिक रंग बिखेरेगा और परिवारों को पारंपरिक गरबा के साथ नवरात्रि की भक्ति एवं उल्लास से जोड़ेगा।

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
