जन शिक्षण संस्थान द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न

संतोष मिश्रा,कटनी। विश्व पर्यावरण दिवस जन शिक्षण संस्थान,कटनी द्वारा राम मनोहर लोहिया वार्ड, कटनी में विष्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के कर्मचारियों एवं लाभार्थियों के द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इस कार्यक्रम में संस्थान की निदेशक श्रीमती लाली सिंह के द्वारा विष्व पर्यावरण दिवस पर सभी को यह संदेश दिया कि ‘मनुष्य के लिए प्रकृति नहीं, बल्कि ‘प्रकृति के लिए मनुष्य’ ही साध्य हो, तब ही मनुष्य का जीवन सच्चे अर्थों में सुखी हो सकता है। वृक्ष हमारे लिए यूं ही पूजनीय नहीं है, हम वास्तव में उनके गुणों की पूजा करते हैं। इसी गुणग्राहकता के चलते भारतीय परंपरा वृक्ष लगाने को महान पुण्य दायक कहती है, हम आम, नीम, पीपल, आवंला, अमरूद जैसे तमाम पेड़़ केवल फल या अपने फायदे के लिए नहीं, बल्कि चींटी से चमगादड़ तक, प्रकृति के सभी अंशों को ध्यान में रखकर लगाते है हमारे देश में प्रति व्यक्ति 26 पेड़ों को उपलब्धता है,जबकि अमेरिका में यह औसत 716 पेड़ प्रति व्यक्ति है। हमारी जनसंख्या अधिक है, फिर भी हम रिक्त स्थानों पर ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर एक अच्छा संतुलन जरूर स्थापित कर सकते है। अतः उन्होंने कहा कि एक पेड़ 10 लोगों के लायक हमें ऑक्सीजन साल भर में देता है इसीलिए सॉसों का महत्व समझिये और पुनः सभी से अनुरोध किया कि आज एक पेड़ अवश्य लगाइयें। कार्यक्रम अधिकारी नित्यांषु गहरवार ने अपने वक्तव्य में बताया कि पर्यावरण के प्रति हमारा सम्पूर्ण केवल वृक्ष लगा कर पूरा हो सकता है यह सम्भव नही है क्यो कि वर्तमान समय में शहरो मे इतनी जगह नही है कि वृक्ष लगाया जा सके। इस परेशानी का एक हल यह है कि हम अपने घरों मे आंगन व टेरिस पर पौधे लगा सकते है।
कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कार्यक्रम अधिकारी नित्यांशु गहरवार, सहायक कार्यक्रम अधिकारी बबीता सिंह, क्षेत्रीय समन्वयक अजय पटेल, कम्प्यूटर ऑपरेटर हेमन्त राज व एकांउटेट अखिलेश यादव लेखाकार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *