भारतीय सेना के सम्मान में सभी समाज के लोगों ने शामिल होकर दिया यात्रा को ऐतिहासिक रूप

भारत माता की जय के उद्घोष से गुंजायमान हुआ शहर, निकली विशाल तिरंगा यात्रा

कटनी। सर्वसमाज के लोगों के द्वारा आज भारतीय सेना के सम्मान में कटनी शहर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का आगाज स्टेशन चौराहे से हुआ। यात्रा प्रारंभ स्थल तिरंगा मय हो गया। भारत माता की जय के उद्घोष से शहर की सड़कें गुंजायमान थीं। सबसे आगे भारत माता तथा महिला सिपाहियों की झांकी इस यात्रा का नेतृत्व कर रही थी। उनके साथ पूर्व सैनिकों का दल था। इसके पीछे विशाल तिरंगा झंडा था जिसे शहर के गणमान्यजन स्कूल कॉलेज के विधार्थियों तथा महिलाएं लेकर चल रहे थे।

विशाल राष्ट्रध्वज के साथ बड़ी संख्या में शहर के बुद्धजीवी तथा शैक्षणिक संस्थान, सामाजिक संस्था व्यपारी निजी संस्थानों के लोग तथा राजनीतिक दलों के पदाधिकारी साथ चल रहे थे। सभी के हाथ मे भारत की शान तिरंगा ध्वज था। तिरंगा यात्रा का जगह जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया।

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर निकाली गई इस तिरंगा यात्रा में भारी संख्या में महिला, पुरुष, बच्चे तथा भूतपूर्व सैनिक भी शामिल हुए। राष्ट्रीय सुरक्षा नागरिक अभियान के तत्वाधान में यात्रा मुख्य स्टेशन चौराहे से सुभाष चौक कपड़ा बाजार, सराफा बाजार होते हुए घंटाघर में भारत माता की महा आरती के बाद समाप्त हुई।

यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल, बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडेय, महापौर प्रीति सूरी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामरतन पायल, पीताम्बर टोपनानी, अलका जैन, शशांक श्रीवास्तव, सुनील उपाध्याय, आशीष गुप्ता बाबा, मृदुल मिश्रा, नवाब खान, रजत जैन सहित बड़ी संख्या में शहर के युवा व नागरिक शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *