विनय जैन जबलपुर। शासकीय विज्ञान महाविद्यालय जबलपुर द्वारा 18 मार्च 2025 से 24 मार्च 2025 तक ग्राम तिघरा स्थित खमरिया खालसा स्कूल में संपन्न हुआ।
पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अशोक रोहाणी, विधायक कैंट जबलपुर द्वारा विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम करने की सलाह दी गई एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा विभिन्न गतिविधियों को सुचारु रूप से भी क्रियान्वयन के लिए बधाई दी गई है। जिन विद्यार्थियों को पुरस्कार मिले उन्हें देश सेवा के लिए आगे बढ़ने और जोश से कार्य करने का संदेश दिया गया श्री माइकल प्रदीप कपूर, जनभागीदारी अध्यक्ष शासकीय विज्ञान महाविद्यालय द्वारा सुनीता विलियम्स का उदाहरण देकर स्वयंसेवक को जागरूक किया। कार्यक्रम में विक्रम कंबोज, सरपंच तिघरा, खमरिया उपस्थित रहे। इस अवसर पर शासकीय विज्ञान महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. शिखा सक्सेना ने छात्रों को समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। स्वयं सेवकों द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत उठे समाज के लिए प्रस्तुत किया गया। माननीय अशोक रोहाणी द्वारा नेहा परस्ते, प्रशांत मरावी ,नवीन लक्ष्मीकांत, अनामिका जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर महाविद्यालय का नाम गौरवांवित किया, उन्हें ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान किया गया भूतपूर्व विद्यार्थियों द्वारा उपस्थित स्वयंसेवकों को मार्गदर्शन दिया गया। स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए मंच संचालन डॉ. रचना सांचा द्वारा किया गया। पलक नामदेव एवं भागीरथ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन किया गया। डॉ. आशीष कुमार द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर डॉ. रमेश शुक्ला, डॉ. मुक्तेश्वर सिंह डॉ. जया बाजपेई डॉ. सुमन प्रभाकर, डॉ. निमिषा कौर भामरा, डॉ. अपर्णा अवस्थी, डॉ. अर्चना द्विवेदी , शेरोन वज़ीरा, अनुकृति गर्ग का विशेष सहयोग रहा।

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे