विकास कुमार,कटनी। मध्य प्रदेश इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पन्नालाल त्रिपाठी ने कहा कि इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने के लिए सभी को संगठित होकर काम करना होगा प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी की एकता और मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि हम सबको मिलकर प्रदेश में इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी को मजबूत करना है और जनहित के मुद्दों को प्रदेश भर में प्रभावी ढंग से उठाना हैं जनता के हितों के लिए सड़क से सदन तक पूरी ताकत के साथ विपक्ष की भूमिका का निर्वहन करना है प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी कार्य योजना बनाकर जल्द ही प्रदेश भर में भ्रमण कर पार्टी की मजबूती के लिए एक-एक कार्यकर्ता से मुलाकात कर संगठन की मजबूती पर चर्चा की जावेगी।
इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं का जोश और संकल्प प्रदेश में नया बदलाव लाएगा सभी से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने और सशक्त संगठन निर्माण की दिशा में कार्य करने का आवाहन किया है।

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे