संतोष मिश्रा, कटनी। भाजपा कार्यालय में आयोजित संगठन पर्व अंतर्गत जिला कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला चुनाव अधिकारी हरिशंकर खटीक ने कहा कि भाजपा में संगठन के दायित्वों का बदलाव करना एक सतत प्रक्रिया है, संगठन में परिवर्तन से प्रत्येक कार्यकर्ता को अवसर मिलता है। उन्होंने द्वारा अपेक्षित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि क्षमतावान और विचारवान कार्यकर्ता अपने नवीन दायित्व को पाकर समर्पण भाव के साथ भाजपा को मजबूत करने को लेकर प्रयास करता है।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने कहा कि संगठन पर्व ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भाजपा में संगठन ही सर्वाेपरि है और बूथ अध्यक्ष कितना महत्वपूर्ण होता है। कटनी जिले में लगभग सभी मंडलों में बूथ समितियों का गठन पूरा हो गया। कटनी जिला बूथ कमेटियों के गठन में प्रदेश में ऊंचा स्थान प्राप्त कर रहा हैं। जिले के मंडलों में कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से 1168 बूथों पर अध्यक्ष सहित पूरी बूथ समितियों का गठन कर जिले में इतिहास बनाया। कार्यशाला के दौरान बूथ समितियों के गठन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी मण्डल अध्यक्ष गणों का जिला चुनाव अधिकारी हरिशंकर खटीक और वरिष्ठों ने सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिला सह निर्वाचन अधिकारी सुरेश सोनी ने संगठन पर्व के अंतर्गत जिले में चले निर्वाचन कार्य प्राथमिक सदस्यता, सक्रिय सदस्यता के विवरण को रखा। सक्रिय सदस्यता प्रभारी पीतांबर टोपनानी ने कहा कि जिले में सभी मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं द्वारा 1963 सक्रिय सदस्यों को बनाया गया है उन्होंने सभी का अभिनंदन किया। कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री सुनील उपाध्याय ने किया। जिला मीडिया प्रभारी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि भाजपा जिला कार्यालय में संगठन पर्व 2024 को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। संगठन पर्व के अंतर्गत सदस्यता अभियान, बूथ समिति तथा बूथ अध्यक्ष के चुनाव के बाद मंडल अध्यक्ष चुनाव को लेकर भाजपा की द्वितीय चरण की कार्यशाला में पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। कार्यशाला में जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, जिला निर्वाचन अधिकारी हरिशंकर खटीक, सह निर्वाचन अधिकारी सुरेश सोनी, विधायक संदीप जायसवाल, प्रणय पांडेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामरतन पायल, पीतांबर टोपनानी, राजेश गर्ग, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मेहरा सहित अपेक्षित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे