बस स्टैंड ऑडिटोरियम में आज होगी भारत को जानो प्रतियोगिता

संतोष मिश्रा, कटनी। भारत विकास परिषद शाखा कटनी के तत्वावधान में भारत को जानो प्रतियोगिता का क्षेत्रीय स्तर पर आयोजन 1 दिसंबर को नगर निगम के बस स्टैंड िस्थत ऑडिटोरियम में किया जा रहा है। भारत विकास परिषद के प्रमुख देश के विद्यार्थियों में संस्कार और राष्ट्रभक्ति की भावना का विकास करना। इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए परिषद द्वारा अनेक प्रकल्पों का आयोजन किया जाता है, जिनमें “भारत को जानो’ प्रतियोगिता” विशेष स्थान रखती है। यह प्रतियोगिता 2001 से अखिल भारतीय स्तर पर प्रारंभ हुई और आज तक लाखों विद्यार्थी इसमें भाग ले चुके हैं। पत्रकारवार्ता में शाखा अध्यक्ष नीतू लालवानी ने बताया कि भारत विकास परिषद, कटनी को इस बार क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता के आयोजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। यह प्रतियोगिता 1 दिसंबर होगी और इसमें विभिन्न प्रांतों से चयनित कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग की टीमें भाग लेंगी।
कनिष्ठ वर्ग में कक्षा 6 से 8 तक, और वरिष्ठ वर्ग कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी भाग लेंगे। प्रारंभ में शाखा द्वारा विभिन्न विद्यालयों में लिखित सामान्य ज्ञान परीक्षा आयोजित की जाती है। प्रत्येक विद्यालय से दोनों वर्गों में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों की टीम बनाई जाती है। इसके बाद मौखिक प्रश्नोत्तरी (क्विज) के माध्यम से शाखा स्तर पर विजेता टीम चुनी जाती है। शाखा स्तर पर चयनित टीम प्रांतीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेती है। प्रांतीय स्तर पर कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्गों की टीमों के बीच अलग-अलग क्विज आयोजित होती है। इसके बाद प्रांत स्तर पर विजयी टीम क्षेत्रीय स्तर पर परिषद के 10 क्षेत्रों में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेती है। इस स्तर पर केंद्रीय समिति की देखरेख में क्विज आयोजित की जाती है। क्षेत्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली दोनों वर्गों की टीमें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेती हैं।
इस दौरान निलेश स्वर्णकार, नीरज अग्रवाल, कीर्ति बिचपुरिया, आशीष जैन, महिमा अग्रवाल, वंदना गेलानी, माया बजाज मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *