नवनिर्मित जिनालय में धार्मिक आयोजन पंच कल्याणक में परमात्मा का रूप धारण करती हैं पाषाण की प्रतिमाएं

कटनी। जैन बंगला मंदिर के नवनिर्मित जिनालय की नवीन वेदियों में नौ जिनबिम्ब एवं अन्य जिनबिम्बों की पंच कल्याणक प्रतिष्ठा का आयोजन 26 नवंबर से 2 दिसम्बर तक होने जा रहा है। नई बस्ती स्थित कार्यक्रम स्थल पर पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए संत सागर महाराज ने बताया कि पंच कल्याणक प्रतिष्ठा की शुरुआत 26 नवम्बर को विशाल पद यात्रा से होगी। पद यात्रा पूरे शहर में भ्रमण करेगी। दूसरे दिन 27 नवम्बर को ध्वजारोहण एवं गर्भकल्याणक पूर्वरूप, गर्भकल्याणक उत्तररूप 28 नवम्बर, जन्म कल्याणक 29 नवम्बर, तप कल्याणक 30 नवम्बर, ज्ञानकल्याणक, कलशारोहण, वेदी प्रतिष्ठा 1 दिसम्बर एवं कार्यक्रम के आखिरी दिन मोक्ष कल्याणक नगर रथयात्रा 2 दिसम्बर को आयोजित की जाएगी। मुनि समता सागर महाराज ने कहा कि पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान पाषाण की प्रतिमाएं परमात्मा का रूप धारण करती हैं। यह आयोजन केवल जैन समाज का ही नहीं बल्कि पूरे शहर का है। इसकी तैयारियां वृहद रूप से की जा रही है। निष्कम्प सागर महाराज ने बताया कि स्व. हुकुमचंद जैन द्वारा करीब 50-55 साल पहले जैन चेत्यालय का निर्माण करवाया गया था। समाज के लोगों की संख्या बढ़ने के बाद अब इस मंदिर का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इसी तारतम्य में पंच कल्याणक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान राकेश जैन कक्का सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *